बिलासपुर: थाना बिलासपुर क्षेत्र में स्पा सेंटरों पर पुलिस का 'हंटर', मची खलबली
सोमवार दोपहर दो बजे के आसपास बिलासपुर की सड़कों पर तब हड़कंप मच गया, जब तहसीलदार शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की भारी टीम ने चार स्पा सेंटरों पर अचानक धावा बोल दिया। खाकी का खौफ ऐसा था कि टीम के पहुँचते ही तीन स्पा सेंटर आनन-फानन में शटर गिराकर भाग निकले। हालांकि, एक सेंटर पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जहाँ से संचालक को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ जारी है। प्