फिरोजाबाद में 5 रुपये के विवाद में महिला ने बीच सड़क ई-रिक्शा चालक को पीटा_
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के नगला करन सिंह में महज 5 रुपये के किराये को लेकर जमकर हंगामा हुआ।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक महिला ई-रिक्शा चालक से विवाद के बाद बीच सड़क पर उसकी पिटाई कर रही है। मामला इतना बढ़ गया कि लोगों की भीड़ जमा हो गई और ट्रैफिक भी बाधित हुआ।
घटना मंगलवार दोपहर 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। राहगीरों ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सूचना पर पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है।
सवाल: 5 रुपये के लिए इस तरह बीच सड़क मारपीट करना सही है? अपनी राय कमेंट में बताएं 👇
#Firozabad #ViralVideo #Erickshaw #NaglaKaranSingh #UPPolice
---
Firozabad, Firozabad | Jul 28, 2026