काशी चक: काशीचक बाजार में चाय गिरने से बालक झुलसा, बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर, जख्मी बालक की पहचान अमन के रूप में हुई
काशीचक बाजार में शनिवार को अचानक गर्म चाय गिरने से एक बालक गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जाता है कि बालक चाय लेकर किसी को देने जा रहा था। इसी दौरान अचानक चाय उसके शरीर पर गिर गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।