अल्बर्ट एक्का (जारी): तिगरा गांव का युवक नशीले इंजेक्शन तस्करी मामले में गिरफ्तार, 1200 सीसी व 865 एमएल इंजेक्शन बरामद
जारी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिगरा गांव निवासी मोहम्मद शमशेर खान का नाम छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नशीले इंजेक्शन तस्करी मामले में सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। जशपुर जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने नशीले इंजेक्शन की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शमशेर को गिरफ्तार किया है। 865 एमएल रेक्सोजेसिक इंजेक्शन व 1200 शीशी बरामद किया है