Follow...पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे 1 करोड़ 34 लाख रुपए का अवैध डोडा चूरा, दो आरोपी धराए
झालावाड़। पिड़ावा पुलिस ने 8 क्विंटल 90 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। जब्त डोडा चूरे की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 34 लाख रुपए आंकी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुढ़ानिया ने बताया कि रविवार को गश्त के दौरान ग्राम बिजनियाखेड़ी बाल्दा के बीच आदाखेड़ी के कच्चे रास्ते पर पिकअप को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर अर्जुन सिंह (28) पुत्र किशनलाल निवासी पीपलिया और एलकार सिंह उर्फ दशरथ सिंह (25) पुत्र बालू सिंह निवासी बिजनियाखेड़ी के कब्जे से अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक पूजा नागर के सुपरविजन में थानाधिकारी विष्णु सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष दल ने की।
#viral #bigbreajing #rajsthan
Sangod, Kota | Jun 8, 2026