जगदलपुर: अपर कलेक्टर के रवैये से नाराज मूल निवासी समाज ने विश्व आदिवासी दिवस की बैठक का किया बहिष्कार
आगामी 09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित आस्था सभाकक्ष में जिला प्रशासन और बस्तर के विभिन्न मूल निवासी एवं आदिवासी समाजों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि अपर कलेक्टर सी पी बघेल ने प्रतापगंज पारा स्थित देवस्थल पर पूजा-अर्चना एवं कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार कर दिया।