धोरैया: धोरैया प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की, आवश्यक निर्देश दिए
Dhuraiya, Banka | Apr 10, 2026 प्रखंड कार्यालय धोरैया में बीडीओ अरविंद कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति पर आवास सहायकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे बीडीओ ने बताया कि गचिया बसबिट्टा, सिज्झत बलियास, लौंगाय, महिला बिशनपुर, पैर, करहरिया, जयपुर आदि पंचायतों के आवास सहायकों की प्रगति प्रखंड एवं जिला औसत से काफी कम है.