बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के हासनचक गांव में सर्पदंश से युवक गंभीर, पीएमसीएच पटना रेफर
Barh, Patna | Apr 5, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के हासनचक गांव में एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन फानन में परिजनों द्वारा उसे बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद रात लगभग 8 बजे उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। पीड़ित का नाम अविनाश कुमार बताया जाता है। जो हासन चक का ही निवासी है।