बेगूसराय: ITI कैंपस में जिला नियोजनालय द्वारा जॉब कैम्प आयोजित, 25 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत स्थल पर हुआ चयन
जिला नियोजनालय द्वारा आईटीआई कैंपस में शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे जॉब कैम्प का आयोजन किया गया. जहां 50 रिक्तियों के विरुद्ध 25 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत स्थल पर चयन किया गया. यह बातें जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. उन्होंने बताया कि जॉब कैम्प में एचआरभीएस के प्रतिनिधि प्रकाश यादव ने कार्य, वेतन, भत्ता आदि के बारे में बिंदुबार जानकारी दी.