बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में DM ने लगाया जनता दरबार, 51 फरियादियों की सुनी फरियाद
कार्यालय कक्ष में शुक्रवार की दोपहर 03:00 बजे डीएम तुषार सिंगला ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 51 फरियादियों की फरियाद सुनी. जनता दरबार में 14 आवेदन भूमि विवाद से संबंधित एवं शेष 37 आवेदन अन्य विभिन्न विभागों से संबंधित थे. सभी मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया.