बेगूसराय: जिले को बाढ़ एवं सूखाड़ क्षेत्र घोषित करने को लेकर पूर्व सांसद ने DM को सौंपा ज्ञापन
बेगूसराय जिले को बाढ़ एवं सुखार क्षेत्र घोषित करने को लेकर पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे डीएम तुषार सिंगला को एक ज्ञापन सोपा. इस दौरान संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि बेगूसराय जिले के कुछ प्रखंड बाढ़ ग्रस्त हैं वहीं कुछ प्रखंड सुखार ग्रस्त हैं. यहाँ के किसानों व मजदूरों की स्थिति दैनीय हो गयी है.