बेगूसराय: DM ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर सभी SDO के साथ की वर्चुअल बैठक, दिए कई निर्देश
कार्यालय कक्ष में शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे डीएम तुषार सिंगला ने दुर्गापूजा के मद्देनजर सभी एसडीओ के साथ वर्चुअल बैठक की. इस दौरान विधि व्यवस्था संधारण हेतु कई दिशा-निर्देश दिए. इस मौके पर संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि जिले में दुर्गापूजा का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.