उचकागांव: मीरगंज में अपहृत आदर्श कुमार सिंह को पुलिस ने किया बरामद
मीरगंज थाना में दर्ज कांड संख्या 186/25 के तहत अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत आदर्श कुमार सिंह को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में 15 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज किया गया था। पुलिस ने गहन छानबीन और सूचना के आधार पर आदर्श को सुरक्षित बरामद किया। बरामदगी के बाद उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां उनका बयान दर्ज किया गया।