उचकागांव: मीरगंज पुलिस ने उत्तर प्रदेश के देवरिया से मद्यनिषेध और आर्म्स एक्ट मामले के अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मीरगंज थाना कांड संख्या 277/19 के अभियुक्त लाल बाबू यादव को उत्तर प्रदेश के देवरिया से गिरफ्तार किया गया। मीरगंज के कोलहता गाँव निवासी लाल बाबू पर बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा और आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज था। उसके अपराधिक इतिहास की बात करें तो मीरगंज थाना में एक केस दर्ज है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की।