उचकागांव: उचकागांव में पोषण पखवाड़ा के अवसर पर रैली निकाली गई
उचकागांव प्रखंड मुख्यालय पर बाल विकास परियोजना के अंतर्गत पोषण पखवाड़ा के अवसर पर पखवाड़ा सह जागरूकता रैली का आयोजन गुरुबार की दोपहर 12:07 में किया गया। यह रैली बाल विकास परियोजना कार्यालय से शुरू होकर बीडीओ आवास, उचकागांव अस्पताल, उचकागांव पंचायत भवन, उचकागांव पूरब टोला, फफेलिया मोड होते हुए पुनः उचकागांव प्रखंड मुख्यालय पर पहुंची। जहां रैली का समापन हुआ