उचकागांव: उचकागांव में अपराधियों और शराब माफियाओं के लिए खतरा, निवर्तमान डीआईयू प्रभारी ने थानाध्यक्ष का पदभार संभाला
उचकागांव पहुंच कर निवर्तमान डीआईयू प्रभारी दिनेश यादव ने बुधवार की संध्या 5:20 में उचकागांव थानाध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। थानाध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से उनका परिचय प्राप्त किया वहीं थाना क्षेत्र की चुनौतियां की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करना जिम्मेदारी है.