तिरोड़ी: कर्जमाफी की मांग लेकर नया टोला का आदिवासी किसान कलेक्टर के पास पहुंचा
राजीव सागर बांध के पानी के लगातार खेतों से होकर बहने के कारण कुछ वर्षों से अच्छी पैदावार नहीं हो रही है और फसल को बीमारी लगने से फसल बर्बाद हो रही है। जिस कारण आर्थिक नुकसान हुआ है वह कर्ज चुकाने में सक्षम नहीं है इसलिए कर्ज माफ किया जाए। यह मांग लेकर तिरोड़ी तहसील के ग्राम नयाटोला का आदिवासी किसान मानसिंह परते कलेक्टर के पास पहुँचा था।