चकरनगर: लवेदी के विझावली गांव में जमीन विवाद में छोटे भाई पर जानलेवा हमला, सैफई में जिंदगी और मौत से जूझ रहा उदयभान
लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम विझावली में जमीन विवाद को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच हुई मारपीट में उदयभान सिंह पुत्र कुंवर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पत्नी रामकुमारी ने शुक्रवार रात 9 बजे बताया कि दो दिन पूर्व ससुर और जेठ पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। गंभीर हालत में उदयभान को पहले बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल,