मंझनपुर: कौशांबी के सभी थानों और चौकियों में पुलिस वालों ने चलाया सफाई अभियान
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में प्रत्येक रविवार को जनपद के सभी थाना और चौकियो में साफ सफाई का अभियान चलाया जाता है जिसके क्रम में रविवार को भी जिले के सभी थाना और चौकिया में साफ सफाई का कार्यक्रम किया गया है।जिसमें प्रभारी समेत सभी कर्मचारियों ने श्रमदान करते हुए कार्यालय, परिसर तथा शास्त्रों की साफ सफाई किया है।