मंझनपुर: मंझनपुर स्थित कांशीराम कालोनी में सर्पदंश से मासूम की मौत के बाद नायब तहसीलदार ने घर जाकर मुआवज़े का आश्वासन दिया
गांधी नगर कांशीराम कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब 12 वर्षीय रवि प्रकाश पुत्र केशव लाल की सर्पदंश से मौत हो गई। मासूम की असामयिक मौत से परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार को नायब तहसीलदार मोबीन अहमद मौके पर पहुंचे और शोक-संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने घटना स्थल का मुआयना भी किया है।