मंझनपुर: मंझनपुर कचहरी से हुई चोरी का खुलासा, झाड़ू लगाने वाला कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, साथी समेत गिरफ्तार
मंझनपुर स्थित कचहरी परिसर से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी की इस वारदात में अदालत में झाड़ू लगाने वाला कर्मी ही मुख्य आरोपी निकला। पुलिस ने उसे उसके साथी समेत गिरफ्तार कर लिया है। एडवोकेट विवेक कुमार केशरवानी पुत्र गुलाबचंद्र निवासी मलाक भायल, थाना कोखराज ने 14 जुलाई 2025 को थाना मंझनपुर में शिकायत दर्ज कराई थी।