मंझनपुर: सल्लहा में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से हमला कर दोनों पक्षों के 6 लोग लहूलुहान, एसपी से की शिकायत
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। करारी थाना क्षेत्र के सल्लहा गांव में शुक्रवार को आपसी कहासुनी के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।