बिंदकी: घसिला डेरा के समीप रिंद नदी में डूबा युवक, ग्रामीणों ने तुरंत निकाला और अस्पताल में कराया भर्ती
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के घसिला डेरा के समीप रिंद नदी में स्नान करते समय अचानक युवक शिव मोहन निषाद उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी ग्राम सैमसी थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर डूब गया। लोगों ने देखा तो प्रयास कर थोड़ी देर बाद ही बाहर निकाल लिया। युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में गुरुवार की दोपहर करीब 12:00 बजे भर्ती कराया गया।