प्रतापगढ़: सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक लालमणि पाण्डेय को दी गई भावभीनी विदाई
23 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के बाद वरिष्ठ सहायक लालमणि पाण्डेय सेवानिवृत्त हुए। विकास भवन में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी व अन्य अधिकारियों ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने गुरूवार शाम 5 बजे स्वयं गाड़ी चलाकर उन्हें घर छोड़कर सम्मान की नई मिसाल पेश की। सभी ने उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की।