प्रतापगढ़: पृथ्वीगंज में रंगदारी और मारपीट का सीसीटीवी वीडियो वायरल, पंचायत प्रतिनिधि के खिलाफ दर्ज हुआ केस
पृथ्वीगंज में व्यापारी अमन गुप्ता से मारपीट और रंगदारी मांगने के आरोप में नगर पंचायत प्रतिनिधि संजय सरोज समेत तीन पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने पैसे न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज शनिवार शाम 5:30 बजे सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोतवाली देहात पुलिस जांच में जुटी है।