धामपुर: नहटौर में भाईदूज पर्व से ठीक पहले एक भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से भाई-बहन की हुई मौत
Dhampur, Bijnor | Nov 10, 2026 मंगलवार के रात 8:30 नहटौर में पीर की चुंगी के पास एक टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार गांव लट्ठमार मिलक के सोनू व उसकी बहन रिया की मौत हो गई जबकि एक गांव रायपुर लकड़ा निवासी प्रदीप घायल हो गया। रिया देहरादून में नौकरी करती है और भैया दूज के लिए घर आ रही थी। सोनू उसको रिसीव करने के लिए गया था इसी दौरान हादसा हो गया।