बहराइच: तुरहनी रज्जब में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने खाया ज़हरीला पदार्थ, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित तुरहनी रज्जब निवासी विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया इसके बाद उसकी हालत बिगड़ी और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। परिजन लतीफ ने शनिवार दोपहर को बताया की विवाहिता का उसके भतीजे से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था और उसकी मौत हो गई।