बहराइच: बहराइच जिले में भेड़ियों के हमले के मामले में DFO राम सिंह यादव को हटाया गया, एटा के DFO सुंदरेशा बने नए DFO बहराइच
बहराइच के DFO राम सिंह यादव को भेड़ियों के हमले में बच्चों की मौत के मामले में लापरवाही बरतने के मामले में हटा दिया है। उनकी जगह एटा के DFO सुंदरेशा को बहराइच का नया DFO बनाया गया है। राम सिंह यादव को मुख्यालय से अटैच किया गया है। बहराइच में सितंबर से भेड़ियों के हमले में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। वन विभाग ने अब तक 8 भेड़ियों को मार गिराया है।