बहराइच: धरना स्थल के बाहर बांग्लादेश हिंसा के विरोध में योगी महासंघ के पदाधिकारियों ने निकाली जनआक्रोश रैली, फूंका पुतला
मंगलवार को डीएम चौराहा से धरना स्थल तक योगी महासंघ के पदाधिकारियों ने एक जन आक्रोश रैली बांग्लादेश में हो रही हिंसा के विरोध में निकाली और इस दौरान नारेबाजी करते हुए धरना स्थल के बाहर पहुंचे पदाधिकारियों ने बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका और साथ ही बांग्लादेश में हो रही हिंसा मामले में केंद्र सरकार से हस्ताक्षर करने की मांग की है।