मसौढ़ी: लहसुना के चपौर गांव में शराब के नशे में पति ने पत्नी को पीटा, हिरासत में; कोर्ट से एक दिन पहले छूटा था
8 सितंबर 2026 लहसुना/पटना। लहसुना थाना क्षेत्र के चपौर गांव में शराब के नशे में एक पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट, गाली-गलौज और घर में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर थाने ले गई। चपौर गांव निवासी बिंदु कुमारी (38) ने लहसुना था