सिरसागंज: थाना अरांव क्षेत्र में बाईपास के समीप पुलिस ने वांछित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, डंडे-भाले बरामद
फिरोजाबाद के थाना अरांव क्षेत्र में पुलिस टीम ने बुधवार को बाईपास स्थित अंबेडकर पार्क के पास से तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 4 डंडे और 2 भाले भी बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।