खजनी: एसडीएम के आदेश पर हरनहीं चौकी प्रभारी ने सवरुपुर गांव में अवैध खनन कर रहे लोडर सहित चार ट्रैक्टर ट्राली को किया ज़ब्त
उपजिलाधिकारी खजनी शिवम सिंह के निर्देश पर चौकी प्रभारी हरनहीं विकास नाथ ने सवरूपुर गांव में अवैध खनन कर रहे लोडर सहित चार ट्रैक्टर ट्राली को देर रात कब्जे में ले लिया। बीते दिनों खजनी थाना क्षेत्र के डवरपार में अवैध रूप से खनन करके मिट्टी ढ़ो रहे रहे ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने से एक नाबालिक की मौत हो गई थीl