खजनी: अवैध खनन में लगी ट्राली से रामपुर मलौली गाँव के बच्चे की दर्दनाक मौत- परिजनों का आरोप पुलिस सूचना दिये बगैर शव को भेज दी
अवैध खनन में लगी ट्राली से नाबालिग अखिलेश मौर्या पुत्र रविन्द्र मौर्या निवासी रामपुर मलौली थाना खजनी चौकी महुआडाबर की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोप है कि परिवारजनों को सूचना दिए बगैर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना से आक्रोशित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करने लगे!