खजनी: नगर पंचायत उनवल के वार्ड नम्बर 9 में अज्ञात कारणों से बाँस की खूंटी में लगी आग
नगर पंचायत उनवल के वार्ड नम्बर 9 में डब्लू श्रीवास्तव के घर के बगल में स्थित हसीमुद्दीन व कई अन्य लोगों के बाँस की खुटी में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गयीl आग की लपट देखते देख स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दीl पुलिस की सूचना पर तत्काल कम समय में फायर ब्रिगेड भी वहां पहुंच गईl आग इतनी तेज थी कि स्थानीय लोगो ,फायर ब्रिगेड व पुलिस की भारी मशक्कत करना पड़ाl