खजनी: उमेश जयसवाल को भाजपा आईटी विभाग द्वारा खजनी विधानसभा संयोजक बनाए जाने पर भाजपाईयों ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
भारतीय जनता पार्टी आईटी विभाग द्वारा उमेश जायसवाल को खजनी विधानसभा का संयोजक बनाए जाने पर मंगलवार को खजनी व महादेवा मण्डल भाजपा के कार्यकर्ताओं का पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वही भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक भोला अग्रहरि जी ने व्यापारिक बैठक के माध्यम से उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान संतलाल जायसवाल व प्रदीप कसौधन मौजुद रहे।