नगर नौसा: प्रखंड क्षेत्र में छठ व्रतियों का खरना प्रसाद ग्रहण के बाद 36 घंटे का उपवास शुरू, छठ घाट पर पुलिस रहेगी मौजूद
लोक आस्था का छठ महापर्व के दूसरे दिन यानी बुधवार की संध्या 5:00 बजे छठ वर्तीयो खरना का प्रसाद ग्रहण किया। इसी के साथ 36 घंटे का उपवास शुरू हो गया। खरना का प्रसाद ग्रहण करने को लेकर छठवर्ती के घर लोग पहुंच रहे हैं और प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। गुरुवार को डूबते हुए सूर्य को छतवर्ती अर्ध्य देंगे वहीं शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को अध्य देंगे।