नगर नौसा: नगरनौसा के खन्धा में एक व्यक्ति का मिला शव, डीएसपी ने की जांच शुरू
सोमवार की सुबह 9:15 मिनट पर नगरनौसा के खन्धा में एक व्यक्ति शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गया। घटना की जानकारी मिलते हैं स्थानीय पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया इस दौरान मृतक व्यक्ति की पहचान नगरनौसा थानाक्षेत्र के स्वर्गीय राजनंदन प्रसाद के पुत्र उमा यादव के रूप में किया गया।