नगर नौसा: प्रखंड क्षेत्र में भैया दूज पर महिलाओं ने भाई की लंबी उम्र की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की
प्रखंड क्षेत्र में रविवार की सुबह 10:00 बजे से ही भाई बहन का पवित्र त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया गय। महिलाएं सुबह से ही पूजा अर्चना कर गोदन गोदते हुए नजर आई। बहन ने भाई की लंबी उम्र के लिए कामना किया। भैया दूज के मौके पर बहन अपने भाई के कलाई पर रक्षाबंधन जैसा ही रेशम की धागा बांधने का काम की है। भाई की उम्र के लिए बहन मंगल गीत गाते हुए नजर आई।