भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा कल, 19 केंद्रों पर 6000 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, CCTV व बायोमेट्रिक से निगरानी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर के निर्देशानुसार कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के लिए जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 18 अप्रैल शनिवार को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में करीब 6 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए शहर में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं,परीक्षा एक ही पारी में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी।