हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई कर-करेत्तर की बैठक,लक्ष्य के अनुरूप प्रगति हासिल करने के निर्देश
Hardoi, Hardoi | Feb 6, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप प्रगति हासिल की जाए। आईजीआरएस के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। कार्यों में शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं होगी।जो भी कार्यों के प्रति उदासीनता बरतेगा उस पर कठोर कार्यवाई की जाएगी।