हरदोई: भाजपा के 'शक्ति वंदन अभियान' की कार्यशाला कल होगी,जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कार्यालय पर दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Feb 6, 2024 भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजित सिंह बब्बन ने पार्टी कार्यालय पर बताया कि पार्टी के 'शक्ति वंदन अभियान' की एक दिवसीय कार्यशाला कल 07 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर 12:30 बजे से प्रारंभ होगी।कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन' करेंगे एवं मुख्य अतिथि जिलाप्रभारी शंकरलाल लोधी होंगे।