हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद की अध्यक्षता में नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक हुई
Hardoi, Hardoi | Feb 6, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार दोपहर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद की अध्यक्षता में नगर विकास विभाग तथा डूडा द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि राशन कार्डों के सत्यापन में तेजी लायी जाए। राशन की रिक्त दुकानों के लिए जल्द प्रस्ताव कराए जाएं। प्रस्ताव में शासनादेश का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।