हरदोई: हरदोई शहर में निकली राम बारात, पुलिस रही मुस्तैद, एक रूट कराया गया बंद
Hardoi, Hardoi | Feb 6, 2024 हरदोई में सोमवार की रात शहर भर में राम बारात निकाली गई। इस दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई है। जिस रूट पर राम बारात को गुजरना था उस रूट को यातायात और सुरक्षा की दृष्टि से बंद करा दिया गया। एसपी केशव ने सिनेमा चौराहे पर पहुंच कर जायजा लिया। बारात यात्रा में डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अलर्ट रहने को कहा।