हरदोई: पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Hardoi, Hardoi | Feb 5, 2024 पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी ने सोमवार शाम रिजर्व पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस लाइन की सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। सबसे पहले पुलिस मेस पहुंचे और यहां के मेन्यू की जानकारी ली और खाने की गुणवत्ता को परखा। इस के बाद रिजर्व पुलिस लाइन की कैंटीन व सैलून का निरीक्षण किया।