कैसरगंज: जरवलरोड पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, संदिग्धों की चेकिंग व सुरक्षा उपकरणों का किया निरीक्षण
अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से थाना जरवलरोड पुलिस ने क्षेत्र के बैंकों के आसपास गहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने बैंकों के बाहर आने-जाने वाले लोगों और खड़े संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की। साथ ही बैंक परिसर के आसपास संदिग्ध वाहनों पर भी नजर रखी गई इस दौरान पुलिस ने बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे, अलार्म और अन्य सुरक्षा उपकरणों की भी जांच क