कर्वी: न्यायालय के आदेश पर नाप करने पहुंचे लेखपाल का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध, एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र
मानिकपुर तहसील क्षेत्र के चुरेह कशेरुवा गांव में भूमि पैमाइश को लेकर विवाद गहरा गया। सोमवार सुबह 11 बजे करीब 100 ग्रामीणों ने एसडीएम जसीम अहमद को ज्ञापन देकर लेखपाल अरबाज सिद्दीकी पर बिना सहमति पैमाइश और पत्थर गाड़ने का आरोप लगाया। वहीं लेखपाल ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 के न्यायालय आदेश के तहत पुलिस बल की मौजूदगी में पैमाइश कराई गई थी।