राजगढ़: राजगढ़ में खेलते समय 5 साल की बच्ची कुएं में गिरी, मौत; SDRF ने शव निकाला, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया
राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के आम्बा गांव में शनिवार दोपहर खेलते समय 5 वर्षीय बच्ची कुएं में गिर गई। सूचना मिलने पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। करीब साढ़े तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के मुताबिक, बच्ची वहीं खेल रही थी, तभी अचानक कुएं में गिर गई। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेक