उत्तर प्रदेश के कानपुर में गैंगस्टर अजय ठाकुर का जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद कथित तौर पर दर्जनों बाइकों के साथ जुलूस निकालने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले मारपीट के एक मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत मिलने के बाद वह अपने समर्थकों के साथ बाइक रैली निकालता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि कई बाइकों पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। अजय ठाकुर के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
.
.
.
.
#Kanpur #UPNews #Gangster #CrimeNews #BikeRally
Fatehabad, Agra | Jun 30, 2026