खलीलाबाद: नगर पंचायत बेलहर कला निवासी आनंद राय ने रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियों पर लगाया मारने-पीटने का आरोप
बेलहर कला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बेलहर कला निवासी आनंद राय नाम के युवक ने रास्ते के विवाद को लेकर गांव के ही रहने वाले पड़ोसियों पर लाठी डंडे से लैस होकर घर पर चढ़कर मारने पीटने का आरोप लगाया। गुरुवार की सायं 4:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित ने बताया कि वह थाने पर गया वहां सुनवाई नहीं हुई न ही मुकदमा लिखा गया।