रतनी फरीदपुर: राजा बाजार पुल के पास बाइक सवार बुजुर्ग दंपति सड़क दुर्घटना का शिकार, पत्नी गंभीर घायल
जहानाबाद के राजा बाजार पुल के पास बाइक सवार पति पत्नी सड़क दुर्घटन के शिकार हो गए। जिसमें पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें शुक्रवार शाम करीब 6 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां फिलहाल इलाज जारी है। घायलों ने बताया कि वे बाइक पर सवार होकर अपने घर को जा रहे थे तभी सामने से आ रहे एक बाइक की चकमे से यह हालत हुई।